पदक विजेता कराटे खिलाडिय़ों को सम्मानित किया
ऋषिकेश
इंटरनेशनल शितो रियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इन खिलाडिय़ों ने देहरादून में हुई राज्य कराटे प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। शनिवार को तहसील ऋषिकेश में इंटरनेशनल शितो रियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देना जरूरी है। संस्था के कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि बीते रोज देहरादून में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें 14 से 15 आयु वर्ग में अनुराग भद्री ने स्वर्ण, 16 से 17 आयुवर्ग में हर्षपाल ने स्वर्ण, अंडर 21 बालक वर्ग में प्रशान्त सिंह ने स्वर्ण, लक्ष्मण सिंह ने रजत, बालिका वर्ग में सृष्टि चौहान ने स्वर्ण पदक जीता है। इन सभी खिलाडिय़ों का चयन अक्तूबर में देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मौके पर संस्था संरक्षक मदन मोहन शर्मा, सरोज डिमरी आदि उपस्थित रहे।
