ट्रेन में महिला से मारपीट, लूटपाट के दो आरोपी पकडे

मथुरा।

ट्रेन में महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के आरोप में जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम और गहने बरामद की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है। मथुरा जीआरपी पुलिस ने रविवार को चलती ट्रेन से महिला के साथ हुई लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तभी दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों में सुखपाल जादौन निवासी सादन खेड़ा थाना अछनेरा आगरा और जितेंद्र पंडित निवासी हनुमान नगर धौली प्याऊ थाना हाईवे हैं। इन लुटेरों से महिला से लूटे गए पांच हजार रुपए और चांदी की पायजेब भी बरामद किए हैं। जीआरपी पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। बताया जा रहा है कि मथुरा से आठ बजे अछनेरा के लिए एक महिला ट्रेन बैठी। तभी परखम सादन खेड़ा के बीच दो लुटेरे ने महिला के साथ मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपने साथ हुई लूट जैसी घटना के बारे में जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *