दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में श्रीराम खेल एकेडमी बुसान विजयी

भिवानी

खेल संस्था शेरला की दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतिस्पर्धा श्रीराम खेल एकेडमी बुसान ने जीती जबकि जी-9 खेल एकडेमी बहल रनर अप रही। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान बीकेएम खेल एकेडमी, चैहड़कलां के नाम रहा और चैथा स्थान श्रीराम एकेडमी-बी, बुसान के नाम रहा। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को जजपा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोठड़ा ने नगद राशि का पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। रविवार को देर सायं तक खेले गए वॉलीबॉल समेसिग के निर्णायक मुकाबले रोचक व कड़े मुकाबलों के साथ संपन्न हुए तथा दर्शकों ने खेलों का जमकर लुत्फ उठाया। श्रीराम एकेडमी बुसान व जी-9 एकेडमी बहल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और विजेता टीम ने तीन सेटों में जी-9 को 25-23, 23-25 तथा 12-25 स्कोर के साथ हराकर पहला इनामी पुरस्कार 21 हजार रुपये की राशि तथा उपविजेता जी-9 की टीम को 15 हजार रुपये की राशी व ट्राफी भेंट की गई। इसी प्रकार चैहड़कलां की बीकेएम खेल एकेडमी को तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपये व श्रीराम खेल एकेडमी बुसान को चैथे स्थान के लिए दो हजार रुपये की राशि खेल संस्था शेरला की ओर से देकर पुरस्कृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *