भाजयुमो जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रायबरेली।
ब्लॉक सभागार में आयोजित युवा मोर्चा कार्यकर्ता परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रॉबी प्रताप सिंह,  जिला मंत्री सचिन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष   युवा मोर्चा श्रीश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में  युवाओ ने  फूलमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष ने कहा आप सब का ये ऐतिहासिक स्वागत और प्रेम जीवन मे कभी नही भुलाया जा सकता। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता 2022 चुनाव के लिए अभी से कमर कस के तैयार हो जाये जिले की सारी विधानसभा सीटे जीतेंगे और 350 से ज्यादा सीटो से भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, जिला उपाध्यक्ष अनुज मौर्य,  सतीश तिवारी , जिला मंत्री मुजीब अहमद, हरिओम चतुर्वेदी, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवम मिश्रा, मनोज मिश्रा सतीश वर्मा उत्कर्ष मिश्रा, अर्चित मिश्रा, विजय शंकर पांडे, मोहम्मद इमरार, सूरज तुषार गुप्ता, आयुष गुप्ता, यस बाजपेई, आकाश गोपाल अवस्थी, मनीष गुप्ता, विपिन बाजपेयी, प्रांजुल वर्मा, प्रवेश वर्मा मंडल अध्यक्ष,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *