बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने की मुहिम

 

ऋषिकेश

रेल विकास निगम लिमिटेड ने योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद आसपास बची भूमि को हराभरा बनाने की पहल की है। पहले चरण में करीब डेढ़ हेक्टेयर बंजर भूमि पर पीपल, बड़, आंवला समेत छायादार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत हरिद्वार बाईपास मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए लगभग 16 हजार पेड़ों की बलि चढ़ी है। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कटने से पर्यावरण पर असर पड़ा होगा।

काटे गए पेड़ों की भरपाई करने की मुहिम रेल विकास निगम ने शुरू की है। नया रेलवे स्टेशन बनने के बाद आसपास खाली जमीन बची है, जो बंजर पड़ी है। वहां पौधे रोपे जाएंगे। रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ओपी मालगुड़ी ने बताया कि योगनगरी रेलवे स्टेशन और आरवीएनएल कार्यालय के आसपास करीब डेढ़ हेक्टेयर खाली भूमि है, जिसमें एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में रेल प्रोजेक्ट के लिए अधिगृहित भूमि के खाली बचने पर पौधे रोपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *