लाभार्थी महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट
विकासनगर
बाल विकास परियोजना सहसपुर की ओर से आंगनबाड़ी केन्द्र इंद्रानगर में लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी गई। बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ पोषण के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर रेखा क्षेत्री, जयोति, ममता लेखक, राखी, बसंती, दिव्या सेन, रंजीता, अंशु, सोनी, पूनम अधिकारी, सविता क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
