नवनियुक्त एसपी ने थाने का निरीक्षण कर जनसमस्याएं सुनी

चम्पावत।

नव नियुक्त एसपी देवेंद्र पींचा रविवार को पहली बार पाटी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर एसपी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनता के साथ बैठक भी की। एसपी ने जनता और व्यापरियों की समस्याएं सुनते ही निराकरण का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पंचौली ने थाने के भवन निर्माण जल्द करने की मांग उठाई। दीपक भट्ट ने टैक्सी स्टैंड में वाहनों को एक लाइन में खड़े करवाने की बात कही। बहादुर मेहता, हेम शर्मा आदि ने बाजार में ओवर राइडिंग और जाम से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने चरस और शराब आदि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की मांग भी उठाई। एसपी ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में एसओ हरीश प्रसाद, भुवन गहतोड़ी , गोपेश पंचौली, दीपक भट्ट, विक्रम गोस्वामी, दीपक वर्मा, प्रवीण पाटनी, हेम शर्मा, नीरज पंचौली, मयंक गहतोड़ी, महेश भट्ट, राकेश पाटनी, तेज सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह, देवकी नंदन,बहादुर मेहता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *