रेलवे क्रासिंग बंद रहने से सवा घंटे तक फंसे रहे राहगीर
जौनपुर
खेतासराय रेलवे क्रासिंग बंद रहने से सोमवार को सवा घंटे तक राहगीर क्रासिंग पर फंसे रहे। इसी में एक सरकारी एम्बुलेंस भी फंसी रही। सुरक्षा का इंतजाम न होने से राहगीरों को यह समस्या आए दिन झेलनी पड़ती है। जनता की शिकायतों के बाद भी किसी राजनैतिक नेता ने इस पर आजतक ध्यान नहीं दिय बताते है कि मालगाड़ी के आने की सूचना रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या 55 सी के गेट मैन को स्टेशन मास्टर से मिली। गेट मैन ने गेट बंद कर दिया। जौनपुर की तरफ से आने वाली मालगाड़ी गेट तक स्टेशन पर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के गेट तक खड़े हो जाने से क्रासिंग के दोनों तरफ राहगीरों का आवागमन ठप हो गया। लगभग 40 मिनट तक गेट बंद रहा। इस बीच शाहगंज की तरफ से आने वाली दो और मालगाड़ियों को क्रास कराया गया। इस 40 मिनट के दौरान खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर क्रासिंग के दोनों तरफ लम्बी दूरी तक वाहनों का तांता लग गया। बाइक सवार चिलचिलाती धूप में खड़े पसीने से तरबतर होते रहे। इसी बीच एक रोगी को अस्पताल ले जा रही सरकारी एम्बुलेंस फंस गई। 40 मिनट बाद खड़ी मालगाड़ी के जाने पर गेट खुला। गेट खुलते ही पहले निकलने के चक्कर में क्रासिंग पर जाम लग गया। पुलिस की व्यवस्था न होने से 35 तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे कुछ प्रबुद्ध लोगों ने जाम हटाने का प्रयास किया। जाम खत्म हुआ।
