सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर
धर्मापुर ब्लाक के ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित उपस्थिति के लिए साफ्टवेयर प्रशिक्षण का बहिष्कार किया। तथा अपनी मांगों के समर्थन में सीडीओ को संबोधित ज्ञापन ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव को सौंपा। धर्मापुर ब्लाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि अन्य किसी भी जनपद में ऐसी व्यवस्था लागू नहीं है। शासनादेश में भी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए पेरोल से प्रमाणित होती है। इस मौके पर नीलकमल यादव, संजय मौर्य, विजेंद्र सिंह, सुमित कुमार, संजीव कुमार, रामबृज गौड़, संदीप मौर्य, सुनील यादव, जवाहरलाल, सुरेंद्र कुमार, अच्छेलाल, तारा देवी, नन्हकू यादव आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
