दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बागेश्वर।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा सुगमकर्ताऔ का दो दिवसीय
प्रशिक्षण जिला आशा प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण
में एचएनसी की संरचनाए सामुदायिक सहभागिता का उदेश्य तथा वीएचएसएनसी का
गठन के बारे में बताया। सदस्यों की संख्या उनकी भूमिका एवं दायित्व की
जानकारी दी। अनटाइड फंड की उपयोगिताए रिकार्ड का रखरखावए नियमितण् बैठकों
का आयोजन में सदस्यों की भूमिका निगरानी तथा जवावदेही आदि की जानकारी दी
गई। जिसमेँ जनपद की 15आशा सुगमकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक भुवन जोशी
एवं प्रतिभा जोशी ने बताया कि अभी देश में कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ
है। ऐसे में लोगों को सजग रहना होगा। इसमें आशाओं की भूमिका अहम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *