भारत जानो प्रतियोगिता में 475 बच्चों ने लिया हिस्सा

रुड़की। शहर के एक सामाजिक संगठन की शाखा ने पांच स्कूलों में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में 475 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाखा का कहना है कि जल्द एक प्रतियोगिता प्रांतीय स्तर पर की जाएगी। शीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर जांच के लिए भेजे गए हैं। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा (रुड़की) की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शाखा की ओर से स्काईवार्ड, केवी.1, लिटिल स्कॉलर, वासुदेव मैथिली और सावित्री सक्सेना में कराई गई। इस मौके पर सुगंध, रमा, नीता, अंजलि, राधेश्याम, पियूष, विमलेश, सीमा, मोनिका, सविता, बबिता, ममता, दीपाली, अनिल, अनुपमा आदि ने प्रतियोगिता को सफलपूर्वक संपन्न करने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *