विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 639.6 अरब डॉलर पर

मुंबई ।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.47 अरब डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरते हुए 639.6 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.11 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 89.2 करोड़ डॉलर कम होकर 577.9 अरब डॉलर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 56.7 करोड़ डॉलर कम होकर 37.1 अरब डॉलर पर आ गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डॉलर घटकर 19.43 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर कम होकर 5.1 अरब डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *