सोना 160 रुपये और चांदी 300 रुपये सस्ती

मुंबई  ।

वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 1729.01 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा 0.95 प्रतिशत टूटकर 1733.40 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह चांदी हाजिर भी 2.16 प्रतिशत गिरकर 22.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 160 रुपये गिरकर 45906 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 180 रुपये उतरकर 45880 रुपये प्रति दस ग्राम रहा गया। साथ ही, चांदी 300 रुपये सस्ती होकर 60334 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 320 रुपये उतरकर 60580 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *