9 सितंबर से होगा कांग्रेस आईटी सेल का शिविर शुरू
हरिद्वार
कांग्रेस आईटी सेल के शिविर का आयोजन 9 सितंबर से किया जाएगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को कार्य करने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश प्रभारी शरद पटेल ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आईटी सेल के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। 9 सितंबर से शुरू होने वाले शिविर में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को आईटी से संबंधित जानकारी बारिकी से दी जाएगी। बैठक में महासचिव दीपक जाटव, जिलाध्यक्ष आकाश बिरला, उज्ज्वल शर्मा, शुभम जोशी, विजय, अभिनव सिंह, गौरव भारती, विकास सिंह, जितेंद्र, रामवीर सिंह आदि शामिल रहे।
