युवक ने फांसी लगा दी जान

 

हरिद्वार

भूपतवाला क्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जीवनलीला समाप्त कर ली। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता रिक्शा चलाते हैं। सोमवार को किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। मंगलवार की सुबह जब परिवार सोकर उठा तब मयंक का शव रस्सी के फंदे के सहारे घर में झूल रहा था। बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिता ने युवक को डांट दिया था। संभवत: इस कारण युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *