ट्रंप हुये अमेरिकी अबरपतियों की सूची से बाहर

वाशिंगटन।

श्री डोनाल्ड ट्रंप का दोबारा राष्ट्रपति बनने का सपना पूरा नहीं होने के साथ ही वह 25 वर्षो में पहली बार अमेरिका के 400 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गये हैं।
फोर्ब्स पत्रिका की हाल ही में जारी इस सूची में 25 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ जब श्री ट्रंप का नाम इसमें नहीं है। इसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान भारी नुकसान होने के कारण ऐसा हुआ है। श्री ट्रंप की संपत्ति अभी 250 करोड़ डॉलर रही है और इस सूची में रहने के लिए उनकी संपत्ति 40 करोड़ डॉलर कम हो गयी।
इसमें कहा गया है कि वर्ष 2016 में जब श्री ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तब उनके पास कर्ज हटाने के बाद 350 करोड़ डॉलर की संपत्ति थी। वह अमेरिका के प्रसिद्ध रियल एस्सेट कारोबारी है। वर्ष 2020 में हुये राष्ट्रपति चुनाव में वह हार गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *