रोजगार का वादा कर लोगों को प्रदेश सरकार ने किया बेरोजगार :ग्यादिन अनुरागी

हमीरपुर।
कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता लेने के बाद पहली बार मुख्यालय आगमन पर पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी का सपाइयों ने यमुना पुल में जोरदार स्वागत किया।  इसके बाद सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। रोजगार का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार ने सबसे ज्यादा लोगों को बेरोजगार किया है। कांग्रेस से राठ विधायक रहे गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता ली है।  मुख्यालय आगमन पर सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ‌कांग्रेस कि   प्रियंका गांधी के आने के बाद उन्हें बुंदेलखंड प्रभारी तो बनाया गया। मगर कांग्रेस कमेटियों के गठन में उनकी सहमति लेना जरूरी नहीं समझा। जिससे चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिकता के नारा को साकार कर रही है। जिसके चलते उन्होंने सपा की सदस्यता ली है। पूर्व विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सात सालों में महंगाई चरम पर है। प्रदेश में छात्र, महिला, किसान सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मजबूत सरकार बनाने के बाद कुछ व्यापारियों के सामने यह सरकार मजबूर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि दो गुजराती पूरा देश बना बाराती का हाल है। इससे पूर्व सपाइयों ने पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी के आगमन पर यमुना पुल में उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास एडवोकेट, सत्यपाल यादव, शिवशरण यादव, ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक यादव, रितेश खरे, अज कुमार सविता, हसन खान गोलू, राजेश सविता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *