एनआईटी के पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव

श्रीनगर गढ़वाल।  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के पूर्व छात्रों का तृतीय सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों एनआईटी के छात्रों द्वारा देश के नामचीन संस्थानों में जॉब पाकर अपनी उपलब्धियां साझा की। जबकि संस्थान के पुराने अनुभवों को नये छात्रों के साथ साझा किये गये। उन्होंने कहा कि एनआईटी श्रीनगर के छात्रों की बदौलत आज संस्थान का नाम ऊंचाइयों में पहुंच रहा है। सम्मेलन में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके त्यागी और संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने संस्थान की प्रगति और छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। कहा कि आज उत्तराखंड का एनआईटी सभी दिशााओं में प्रगति कर रहा है जो आगामी समय में देश के शीर्ष संस्थानों में जगह बनायेगा। संस्थान में हो रहे उत्कृष्ठ शोध कार्य, छात्रों के विभिन्न बहुउद्देशीय कंपनियों और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे गेट, कैट, प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए समस्त छात्र बधाई के पात्र है। कहा कि पूर्व छात्र संस्थान के पथ प्रदर्शक और संस्थान के गौरव है। कार्यक्रम में डॉ. सारिका पाल, डॉ. एसके तड्डेपल्ली, डॉ. हरिहरन, डॉ. लालता प्रसाद, डॉ. जीएस बरार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. शशि नारायण, डॉ. सूर्यनारायण गंगोलू, नितांशु चौहान, डॉ. गौरव कुमार सहित छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *