सोना 340 और चांदी 236 रुपये चमकी

मुंबई ।

विदेशी बाजारों की तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 236 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.41 प्रतिशत की तेजी लेकर 1761.12 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1757.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 22.57 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 340 रुपये बढ़कर 47390 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 315 रुपये चमककर 47251 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसी तरह, चांदी 236 रुपये की तेजी लेकर 61968 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी और चांदी मिनी 235 रुपये महंगी होकर 62179 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *