बुरहानपुर में दमोह की तर्ज पर कार में मिले बारह लाख रुपये

बुरहानपुर।

जिले में लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा पड़ोसी राज्यों की सीमा पर सघन जांच की जा रही है। उसी के अंतर्गत लोनी महाराष्ट्र बार्डर बैरियर पर तैनात अधिकारियों द्वारा एक कार से 12 लाख रुपए से अधिक की राशि जब्त की गई। कार से आ रहे महाराष्ट्र निवासी धनराज भोलेराव से राशि बरामद हुई। इस राशि को व्यक्तियों द्वारा अपना बताया गया और खुद को प्रापर्टी डीलर के तौर पर बताया, लेकिन जांच के दौरान वे इस पैसों के बारे में कुछ विशेष दस्तावेज नहीं दिखा जाए। आयकर विभाग द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *