बीएमएस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर धनुहार परिवारों को बांटा कंबल व दवा

कोरबा

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बीएमएस द्वारा समरसता दिवस के उपलक्ष्य में 150 जरूरतमंद वनवासियों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान संघ द्वारा लिए गए गोद ग्राम फारापखना, हाथीबाड़ी में निवासरत वनवासी धनुहार परिवारों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर किया गया। साथ ही दवाईए फल, बिस्किट, कपड़े भी प्रदान किए गए।
भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के महापरीनिर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में वनांचल ग्राम फारापखना, हाथीबाड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किया गया। संगठन ने जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर में संरक्षित धनुहार जनजाति लोगों को दैनिक जीवन में उपयोगी संसाधनों से वंचित रहते हैं। संगठन ने गांव में निवासरत सभी वनवासी परिवारों को एकत्र कर कंपनी के डा यूपी सिंह व उनकी टीम द्वारा सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकता अनुसार दवाई, वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टिकेश्वर सिंह राठौर व संचालन महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ने किया। सूर्यवंशी ने कहा कि हमें सदैव ही राष्ट्र ऋ षि, महापुरुष दत्तोपंत ठेंगड़ी के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर टिकेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि ठेंगड़ी सदैव ही मजदूरों के हित में सोचते थे एवं उनके लिए कल्याणकारी कार्यक्रम करते थे। सतीश राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसईसीएल कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय जेसीसी, सेफ्टी, वेलफेयर सदस्य तथा सभी इकाई के अध्यक्ष, सचिव एवं संगठन के सभी कार्यसमिति पदाधिकारी, सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *