युवाओं ने निकाली स्वच्छता रैली
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। युवाओं ने एपटेक से सिमलगैर सहित अन्य स्थानों पर रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने नगर पालिका से घर-घर कूडा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने, पॉलीथीन उन्मूलन,गलियों व कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाने पर कार्यवाही की मांग की। यहां डॉ.संजेश कुमार, डॉ.डीके उपाध्याय, डॉ.एससी जोशी, डॉ.राजेंद्र सिंह, डॉ.राकेश सिंह, राज शर्मा, मनोज कापड़ी रहे।
