दीपावली को लेकर बसों में रही भीड़

रुड़की।

सरकारी और प्राइवेट बसों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई। यात्रियों की संख्या के आगे बसों की गिनती कम पड़ गई। धक्का-मुक्की कर किसी तरह यात्री बसों में सवार हुए। हर एक रूट की बस में काफी जबरदस्त भीड़ नजर आई। दीपावली पर अपने घर जाने के लिए लोगों की भीड़ रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ पड़ी। इस दौरान रुड़की रोडवेज बस अड्डा पूरी तरह यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहा। परिसर के अलावा सड़क पर यात्री खचाखच भरे नजर आए। इस दौरान दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ और आगरा आदि जैसी रूटों पर चलने वाली बसों में भारी भीड़ रही। लोगों को धक्का-मुक्की कर किसी तरह बस में जगह मिल पाई। इस दौरान परिचालक भी यात्रियों को शांति बनाकर यात्रा करने की अपील करता नजर आया। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि दीपावली को लेकर बसों में भीड़ रही। जिस वजह से यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *