खनस्यूं में आयोजित हाफ मैराथन में बहादुर अव्वल
हल्द्वानी
समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में शुक्रवार को क्षेत्र के युवाओं की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब डेढ़ सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बहादुर सिंह ने प्रथम, आलम सिंह द्वितीय व नैतिक पोखरिया ने तृतीय, राहुल आर्य चौथा स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने पर जोर दिया। यहां बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी, रोहित थुवाल, संजय, पंकज सुयाल, नवीन शर्मा, उप निरीक्षक शकील अहमद समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
