नई गढ़ी में अनेकों जगह बिक रही अवैध शराब
रीवा।
शासन प्रशासन चाहे जितनी भी सख्ती बरत ले लेकन आबकारी जैसे जिम्मेदार अमले के कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारियों एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो यही स्थिति रीवा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र की नहीं बल्कि जिले के नईगढ़ी के करीब हर थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार आज भी बदस्तूर जारी है, लेकिन रीवा जिले के नईगढ़ी, शाहपुर, लौर, गढ़, सोहागी थाना क्षेत्रों सहित पूरे अंचल में आज भी पुलिस कप्तान के सख्त आदेश को ठेंगा दिखाकर खुलेआम अवैध कारोबार दिन दूना रात चौगुना फल फूल रहा है। आम जनमानस की मानें तो पुलिस अधीक्षक रीवा क्या डिवीजन के अधिकारी ही नहीं नवनियुक्त थाना प्रभारी तक इस अवैध कारोबार से अनभिज्ञ हैं स्थितियां यह है कि अवैध कारोबार को रोकने के लिए बनाए गए आबकारी जैसे विशेष विभाग के जिम्मेदारों सहित कुछ पुलिस कर्मचारी इस तरह के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में मशगूल हैं। यही स्थिति अकेले किसी एक थाना क्षेत्र की नहीं बल्कि जिले के पूर्वी सभी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेों में शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से बदस्तूर जारी है। साथ ही एक और नया कारोबार अपना पैर पसार रहा है। इसका परिणाम यह है कि खेलने और पढऩे की उम्र वाले बच्चे तक इस नशाखोरी के साथ अवैध कारोबार में जकड़ते जा रहे हैं। पढऩे लिखने वाले बच्चे व युवा शाम होते ही अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को शराब की बोतलों में डुबोकर खत्म कर रहे हैं।
