भोजपुरी फिल्म पारो का ट्रेलर सामने आया
भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार यश कुमार और अभिनेत्री पूनम दुबे की आने वाली फिल्म पारो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उपेंद्र फिल्म्स क्रिएशन प्रस्तुत यश कुमार और पूनम दुबे की प्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म पारो की जर्नी रोमांस से शुरू होकर सस्पेंस पर खत्म होती है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता जगाने वाली है। पारो का कथानक देवदास से इंस्प्रेशन लेता नजर आता है लेकिन इस फिल्म के सब्जेक्ट में बहुत कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को चैकाने वाला है। वेब म्यूजिक पर रिलीज के साथ ही फिल्म का ट्रेलर वायरल भी खूब हो रहा है। फिल्म पारो के निर्माता उपेंद्र गिरी जबकि लेखक-निर्देशक नीलमणि सिंह हैं।
नीलमणि सिंह ने कहा ,“यह तो एक झलक है। फिल्म का पूरा मजा सिनेमाघरों में आएगा। हम जल्द ही इसका रिलीज डेट भी जारी करेंगे। इसमें यश कुमार और पूनम दुबे की केमेस्ट्री के साथ सभी कलाकारों का अभिनय लोगों को पसंद आएगा। हमने अपनी कहानी के अनुसार ही कास्टिंग की, जिसका हर किरदार खास है।
