कुलदीप बिश्नोई व सोनाली फोगाट आमने-सामने
हिसार…….
हिसार के आदमपुर में नई सीवरेज लाइन के बिछाने पर सोनाली फोगाट और विधायक कुलदीप बिश्नोई आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ने इस काम श्रेय लेते हुए आदमपुर में विकास का दावा किया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब दोनों नेता आमने-सामने हुए हैं इससे पहले भी नई योजनाओं के क्रियान्वन पर दोनों नेता श्रेय लेते नजर आते हैं।
इतना ही नहीं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को क्रांति चैक व दड़ौली रेल फाटक के पास सीवरेज लाइन बदलने का कार्य का शुभांरभ करने भी पहुंच गए। जैसे ही सोनाली फोगाट को इसकी भनक लगी तो उन्होंने भी आदमपुर में नई सीवरेज लाइन डालने के लिए मुख्यमंत्री को लिखे गए लैटर को सार्वजनिक किया।
वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के शासनकाल में ही यहां पर पुरानी सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। वर्तमान में आबादी बढने के कारण ये सीवरेज लाइन छोटी पड़ गई थी, जिसकी वजह से यहां के दुकानदारों व स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी इस समस्या के निदान के लिए अनुरोध किया था और अधिकारियों से निरंतर संवाद के बाद अब जाकर ये कार्य शुरू हुआ है।
