आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं मनीष सिसोदिया

देहरादून।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान सिसोदिया देहरादून और उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 16 और 17 नवम्बर को उत्तराखंड में रहेंगे।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान वह देहरादून में देवभूमि बिजनेस डायलॉग के तहत व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। जबकि उत्तरकाशी में उनका रोड शो और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देहरादून में मंगलवार को व्यपारियों के साथ बैठक रखी गई है।
उसके बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को सिसोदिया उत्तरकाशी में रात्रिवास भी करेंगे। उमा ने बताया कि उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान वह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जाने के साथ ही शौर्य स्थल उत्तरकाशी भी जाएंगे। ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर तक उनका रोड शो होगा और फिर रामलीला मैदान में उनकी जनसभा भी आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *