महिला पुलिस कर्मियों को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

श्रीनगर ग़ढ़वाल।

महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए 13 महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के निर्देशन में 14 नवंबर से महिला थाना श्रीनगर में नारी सशक्त-देश सशक्त की थीम पर आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण में 13 महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व प्रथम बैच में 18 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर सागर पुरी जनपद पौड़ी जूडो ऐसोशिएशन के माध्यम से प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले स्कूल, कॉलेजों एवं गांवों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को मार्शल आर्ट के जरिए खाली हाथ स्वयं की रक्षा कैसे की जाती है के सम्बन्ध में आत्मरक्षा/सुरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। अभी तक जनपद में 31 महिला पुलिस कर्मियों को उक्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *