सीएम आवास कूच करेगी समिति

हरिद्वार। उत्तराखंड अमर शहीद दस्तावेज धरोहर सुरक्षा समिति की बैठक गोविंद घाट पर आयोजित हुई। शनिवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष चिंतन सकलानी ने बताया कि समिति नौ अगस्त, क्रांति दिवस को परेड ग्रांउड से राज्य निर्माण आंदोलनकारी, मूलनिवास और भू-कानून की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो सीएम आवास के आगे भूख हड़ताल की जाएगी। बैठक के दौरान कुंदनी सकलानी, दीपक, लोक बहादुर थापा, मनोज सिंह, विकास कुमार, सरिता सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक रावत, निर्मला देवी, विकास, प्रभात डंडियाल, उपेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *