सीडीओ ने किया राजकीय प्रजनन उद्यान खपरोली का निरीक्षण
पौड़ी।
पौड़ी जिले के राजकीय प्रजनन उद्यान खपरोली का निरीक्षण करते हुए पौड़ी के सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि यहां हार्टिकल्चर की पूरी संभावनाएं हैं। उद्यान महकमा इस दिशा में काम करे। 2015 में लीच से वापस लिए गए इस गार्डन की कायाकल्प के लिए उद्यान महकमा काम कर रहा है।
इस गार्डन में अखरोट, सेब, नाशपाति, खुमानी आदि की करीब 25 हजार से अधिक पौध तैयार है। इस उद्यान से किसानों को आसानी से पौध मिल रही है। पहले इन पौधों को हिमाचल आदि स्थानों से किसान को लाना पड़ता था। करीब 150 नाली में फैले इस गार्डन को लेकर सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। सीडीओ ने कहा कि यहां हार्टिकल्चर टूरिज्म पर काम किया जाए। साथ ही किसनों को आसानी और समय से पौध उपलब्ध कराई जाए। ताकि उद्यान के स्थापित का मकसद पूरा हो सके। इस मौके पर पौड़ी के मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि गार्डन में करीब 10 लाख प्याज की पौध भी पॉलीहाउस में तैयार की गई है। इसे भी किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। लीच पर वापस आने के बाद से ही गार्डन में 3 पॉलीहाउस लगाएं गए है। इनमें सब्जी आदि के पौध तैयार की जा रही है। डीचओ ने कहा कि उद्यान को आदर्श उद्यान में तब्दील करने की पहल की जा रही है। सीडीओ ने कहा कि पौध आसानी से मिल जाने के बाद जिले के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी, और किसानों को पौध के लिए अब दूरदराज के चक्कर नहीं काटने पडे़गे। उद्यान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीडीओ ने यहां पुराने भवन के जीर्णोद्धार के भी निर्देश दिए । इसमौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, डीडीओ वेद प्रकाश, पीओ उरेडा यूएस मेहरा आदि भी मौजूद रहे।
