वन निगम कर्मचारियों का अनशन जारी

देहरादून।

कर्मचारियों से वसूली रोकने की मांग पर वन विकास निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को वन मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीएस रावत ने कहा कि जब तक सरकार वसूली नहीं रोकती आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि आडिट आपत्तियों के नाम पर वसूली पूरी तरह गलत है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। इससे कर्मचारियों की आर्थिक हालात काफी खराब है। कई कर्मचारी तो आर्थिक बोझ के चलते जान तक गंवा बैठे हैं। अब ये सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई है। अनशन में राजेन्द्र भट्ट व दिगपाल बड़थ्वाल बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *