बंद से चोरी में कई दिन बाद केस दर्ज

देहरादून।

बंद घर से चोरी में पटेलनगर थाना पुलिस ने कई दिन बीतने के बाद केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश कर रही है। चोरी आरकेडिया ग्रांट गोरखपुर निवासी प्रदीप नेगी के घर में हुई। वह 11 नवंबर को शाम छह बजे अपनी मां के साथ काम से गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस लौटे। इस दौरान देखा तो घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। लोहे की अलमारी का लॉक टूटा था। अंदर से सोने की अंगूठी, सोने का सेट समेत अन्य सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए थे। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में 11 दिन बाद 22 नवंबर को केस दर्ज किया है। एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *