खाद्य सुरक्षा वाहन को डीएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना
हमीरपुर ।
आज जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा जांच वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वाहन आज जनपद की सभी तहसीलों ,नगरीय निकायों, विकास खंडो में भ्रमण कर खाद्य पदार्थों की जांच करेगा। इस खाद्य सुरक्षा जाँच वाहन के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता या दुकानदार किसी भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के बारे में तथा उसकी मिलावट आदि के बारे में निशुल्क जांच करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से खाद्य सामग्री की जांच कराने हेतु आगे आएं ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाई जा सके एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा के विषय में कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें । नियमित रूप से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करे। उन्होंने कहा लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच हेतु जरूरी केमिकल के बारे में भी जानकारी प्रदान करें ताकि वह घर पर ही उसकी जांच कर सकें।
इस मौके पर सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अभिहित अधिकारी राम अवतार सिंह ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
