रुडक़ी और नारसन में कोरोना के 6 नए मरीज

रुडकी

रुडक़ी में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगतार बढ़ोतरी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रुडक़ी के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार नारसन में भी एक कोरोना का मरीज मिला है। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढऩे लगी है। कोरोना के बढ़ते मरीजों ने सरकार की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। जबकि रुडक़ी में भी लम्बे समय से कोरोना के मरीज मिलने बंद हो गए थे। लेकिन फिर से कोरोना के मरीज मिलने से लोगों में डर का माहौल पैदा होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की सूची अनुसार शनिवार को छह नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमें से पांच रुडक़ी के हैं। जबकि एक मरीज नारसन क्षेत्र का है। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार पांच दिनों में 32 नए मरीज कोरोना के मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *