बाहती महासभा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
विकासनगर
क्षेत्रीय बाहती महासभा की ओर से नगर क्षेत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महासभा पदाधिकारियों के साथ लोकल कमेटियों को सम्मानित किया गया। महासभा पदाधिकारियों ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।ज के लोगों से नशे के खिलाफ जागरूक होने और लोगों को जागरूक करने की अपील भी की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय महासभा उपाध्यक्ष रविदास चंगोल के साथ लोकल कमेटियों के सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम झाबा, गुमान सिंह, रघुवीर, सुभाष सिंह, धमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सोहल, मीलन चौहान, जीवन सिंह, हरि सिंह, जसपाल, दिनेश, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
