पत्रकार महेश जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

रुद्रपुर।

खटीमा के युवा पत्रकार महेश जोशी के आकस्मिक निधन पर सितारगंज और नानकमत्ता के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत पत्रकार के परिजनों की मदद के लिए पत्रकारों का शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलेगा। खटीमा निवासी वरिष्ठ पत्रकार महेश जोशी की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनो ने नागरिक अस्पताल खटीमा में महेश जोशी को भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। स्वर्गीय महेश ने प्रमुख समाचार पत्रों में काशीपुर व खटीमा में पिछले दो दशक की सक्रिय पत्रकारिता की थी, महेश अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटे थे, उनके निधन पर सितारगंज पत्रकार संघ स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट कर शोक जताया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने कहा कि दिवंगत पत्रकार महेश जोशी के परिजनों की मदद के लिये पत्रकारों का शिष्टमंडल सीएम धामी से मुलाकात करेगा। शोक जताने वालों में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट शाखा के अध्यक्ष हनीफ बाबा, महामंत्री कासिम अंसारी, कोषाध्यक्ष अबरार अहमद, संरक्षक यामीन अंसारी, राजेंद्र तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, जयंत मंडल, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश गुलाटी, प्रवेश काका, पूरन डसीला, मुकेश सरकार, शेखर पंत, उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, अनीस रज़ा, विकास गुप्ता, कफील अहमद, चेतन शर्मा, शानू अंसारी, उमेश पांडे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *