उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई
चम्पावत
बाराकोट ब्लॉक के पाड़ासौंसेर में दुर्घटना की शिकार हुई 20 वर्षीय नीमा अधिकारी के पिता ने उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है। नीमा के विकलांग पिता भूपाल सिंह और माता पार्वती देवी ने बताया कि बचपन में उनकी बेटी की दुर्घटना हो गई थी। जिस कारण उसके मुंह में गंभीर चोटें आ गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बेटी का उपचार परिवार नहीं करवा पाया है। बताया कि बेटी का मुंह खुलने में भी अब परेशानी हो रही है। जिससे खाने में भी तकलीफ हो रही है। पिता ने लोगों से उनकी बेटी के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपना खाता संख्या 36134007281 है और फोन नंबर 6397296119 पर मदद पहुंचाने की मांग की है।
