पदयात्रा निकाल किया मतदान और कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक

ऋषिकेश।

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने सातवें दिन भी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। सातवें दिन उन्होंने सुबह वीरभद्र मंदिर, 20 बीघा, मीरा नगर, आईडीपीएल और सायंकाल में सर्वहारानगर, भरत विहार, आवास विकास, गंगा विहार में पदयात्रा कर युवाओं को मतदान और कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में उनकी यह यात्रा लगातार 11 दिन तक जारी रहेगी। पदयात्रा के जरिए लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर राजेन्द्र तिवाड़ी, ऋषि पोसवाल, एकांत गोयल, अभिनव सिंह मलिक, लाजवंती भण्डारी, चन्द्रकांत जोशी, कमला देवी, सरोज देवराड़ी, सुभाष जखमोला, मोहित बंसल, दीपक धमांदा, गंभीर गुल्याल, जगदम्बा रतूड़ी, जीतेन्द्र यादव, सोनू पाण्डेय, राकेश राजभर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *