विष्णुपाल रमोला बने डुंडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष
उत्तरकाशी।
कांग्रेस पार्टी की ओर से विष्णुपाल सिंह रमोला को युवा कांग्रेस का डुंडा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष राणा आदि ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। विष्णुपाल रमोला ने डुंडा ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक सजवाण व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को भटवाड़ी में कांग्रेस पार्टी की विशाल जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं के लिए भटवाड़ी में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में विशाल जनाक्रोश रैली व प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों को रैली में शामिल होने के लिए एकजुट किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने स्थानीय मुद्दों को लेकर जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हो पाए। कांग्रेस स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है।