अधिवक्ता एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने शपथ ली
रुड़की।
भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के वाइस चेयरमैन रंजन सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में रहे। मंगलवार को तहसील प्रांगण में अधिवक्ता एसोसिएशन का शपथ समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के वाइस चेयरमैन रंजन सोलंकी ने बताया कि सात दिसंबर को एसोसिएशन भगवानपुर का चुनाव हुआ था। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवरीश कुमार ने अधिवक्ता एसोसिएशन को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में अधिवक्ताओ सुखपाल सिंह पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड, राव मुनफैत सदस्य बार काउंसिल, राजवीर सिंह बिष्ट सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड, उप जिला अधिकारी भगवानपुर बृजेश तिवारी, तहसीलदार रेखा आर्य, जसपाल राणा, सब रजिस्टार अशोक भारद्वाज, रुड़की बार अध्यक्ष अतुल शर्मा, कुलवंत चौहान, रुड़की बार सचिव राव नावेद, पूर्व अध्यक्ष संजीव वर्मा, पलटू राम, राजेंद्र सैनी, हंसराज सैनी, अनुभव, जनेश्वर प्रसाद, जितेंद्र सैनी, सचिन चौधरी, विष्णु दत्त, नरेश पुंडीर, हिमांशु कश्यप, राजकुमार, महबूब आदि उपस्थित रहे।
