पिथौरागढ़ में शीतकालीन विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन
पिथौरागढ़।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 दिवसीय शीतकालीन विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। डीएसओ संजीव कुमार पौरी ने बताया सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिन्टन, बास्केटबॉल, पैरालम्पिक एथलेटिक्स एवं पैरालम्पिक वालीबॉल खेलों का आयोजन किया गया। वहीं जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में ताइक्वांडो, जोहार खेल मैदान मुनस्यारी में बॉक्सिंग, जीआईसी खेल मैदान पांखू में एथलेटिक्स का सात दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पिथौरागढ़ के 81, मुनस्यारी के 10, धारचूला के 10, पांखू के 10 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, बहादुर सिंह बोहरा, ललित पंत, जनार्दन सिंह वल्दिया ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान प्रताप सिंह, केदार सिंह मर्तोलिया, खुशाल सिंह धर्मशक्तू, कुलदीप कुमार, मंजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
