बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से रहे लोग परेशान

चम्पावत।

निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। हड़ताल के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को स्टेट बैंक, पीएमबी, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा आदि के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय बैंकों का निजीकरण करने जा रही है। निजीकरण देश के हर आदमी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बैंक के निजीकरण होने के बाद उनकी नौकरी असुरक्षित हो जाएगी। इसी को देखते हुए वह दो दिसवीय हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना तो वह रणनीति के तहत आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मनोहर गोस्वामी, एमडी तिवारी, बीएस अधिकारी, जय देव आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *