डेरापुर ब्लॉक के इंजुवा गांव में पंचायत सहायक आवेदकों को पंचायत भवन पर जोरदार प्रदर्शन

कानपुर |

पिछले दिनों योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखते प्रदेश में 58189 पंचायत सहायक भर्ती के निर्दश दिया था जिसको लेकर सीडीओ ने रविवार को एक बैठक कर अधीनस्थ को पारदर्शिता व सुचिता बनाये रखने को लेकर निर्दश दिया था लेकिन डेरापुर ब्लाक के इन्जुआ रामपुर ग्राम पंचायत के सहायक शासन द्वारा पंचायत सहायक के आवेदकों ने गांव में बने पंचयात घर पर प्रदर्शन कर सेकेट्री व ब्लाक प्रसशन पर गभीर आरोप लगा न्याय की मांग की है ,सहायक पंचयात भर्ती के पद पर शासन के आदेशनुसार ब्लाक ,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान के पास फॉर्म जमा होने थे जिसमे अभ्यर्थियों ने अलग -अलग स्थानों पर फॉर्म जमा किये थे| अभ्यर्थी अभय प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, शशिकांत तिवारी ,राघव तिवारी व अमित त्रिवेदी के अंक अधिक होने के कारन फॉर्म गायब कर दिए गए अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी महोदय मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य मंत्री से शिकायत की है जब की सचिव आशीष केसरवानी द्वारा ग्राम समित के सदस्यों से जबरजस्ती घर घर जाकर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने का प्रयास किया जा रहा है अभ्यर्थियों द्वारा पंचायत भवन केपास धरना दिया गया व सुनाई न होने पर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना देने की बात कही गयी| उपजिलाधिकारी जेपी सिंह ने इस सम्बंध में बताया कि शिकायत की जांच के लिये निर्देशित किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *