हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी

पौड़ी।

यूनाइटेट फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को पौड़ी में भी बैंक कर्मियों की हड़ताल रही। बैंकों में कामकाज नहीं होने के कारण जिन लोगों को हड़ताल का पता नहीं था उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। बैंकों की हड़ताल शुक्रवार को भी रहेगी। यानी शुक्रवार को भी बैंक संबंधी काम लोगों के नहीं हो सकेंगे। हालांकि बैंकों ने दो दिन की हड़ताल संबंधी सूचना बैंक के बाहर भी चस्पा की हुई है। जो लोग बैंक तक पहुंच रहे है वह इसी सूचना या फिर बैंक सुरक्षा कर्मी के जरिए पता गुरुवार को बैंकों के बाहर से वापस हुए।
गुरुवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में एसबीआई, पीएनबी आदि सहित आधा दर्जन से अधिक बैंकों में हड़ताल से कामकाज प्रभावित रहा। सुबह से बैंकों में ताले लटके रहे और लोगों को बैंक के बाहर से बैरंग लौटना पड़ा। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स यूनियन में एसबीआई फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। फोरम के बैनर तले सरकारी बैंकों के निजीकरण का विरोध बैंक कर्मी कर रहे है। केंद्र सरकार से मांग की गई है कि संसद में लाए जा रहे सरकारी बैंकों के निजीकरण संबंधी बिल को न लाया जाए। इसके बाद फोरम के आह्वान पर आगे की रणनीति तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *