हरीश सिंह बिष्ट आप ब्लॉक अध्यक्ष बने
अल्मोड़ा। तल्ला खोल्टा निवासी कैप्टन (रि) हरीश सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी के हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व जिला महामंत्री जगमोहन फर्त्याल की मौजूदगी में इससे पहले शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष अरुणोदय तिवारी की पहल पर उनको सदस्यता दिलाई गई। सरकार की आली तल्ला खोल्टा में हुए कार्यक्रम में युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे
