सीडीएस विपिन रावत की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
श्रीनगर गढ़वाल।
लक्ष्य कोचिंग संस्थान ने सीडीएस बिपिन रावत की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। रविवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में 527 बच्चों ने प्रतिभाग किया। लक्ष्य कोचिंग संस्थान के निदेशक जितेन्द्र धिरवाण ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र को 35 सौ रुपये तथा 1500 रुपये द्वितीय तथा 1 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा। जबकि 15 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की तैयारियां करना है।
