अल्पसंख्यक आयोग की सुनवाई में सात मामलों का निस्तारण
देहरादून।
सोमवार को अल्पसंख्यक आयोग की सुनवाई में 27 प्रकरण रखे गए। जिसमें सात शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्ष डा. आरके जैन और सचिव जेएस रावत ने बताया कि पेयजल निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी के प्रमोशन और देयकों न देने के मामले में प्रबंधन निदेशक को तलब किया था, लेकिन विभाग से कोई नहीं आया। एमडी का एक दिन का वेतन रोक उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। बुल्लावाला निवासी इशराना खातून के पति मौ० मोहसिन की मृत्यु विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से होने के मामले में एडीएम देहरादून को बुलाया था, लेकिन नहीं आए और रिपोर्ट भी अधूरी दी। उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट लेकर खुद उपस्थित होने को कहा गया है। निदेशक अल्पसंख्यक विभाग को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का कहा है। उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, सरदार इकबाल सिंह, सदस्य गुलाम मुस्तफा, वरीश उर्फ राव काले खां, सीमा जावेद, परमिन्दर सिंह, सचिव जेएस रावत, शमा प्रवीण, नवीन परमार आदि मौजूद रहे।
