केजरीवाल की रैली में पछुवादून से बड़ी संख्या में जुड़ेंगे कार्यकर्ता
विकासनगर। आगामी तीन जनवरी को आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परेड ग्राउंड में नव परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पछुवादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। जिसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़ ने कहा कि तीन जनवरी की नवपरिवर्तन रैली को लेकर शनिवार को गांव-गांव जाकर जन सभाएं आयोजित की गयी। जनसभाओं में लोगों ने केजरीवाल की रैली में शामिल होने को लेकर भारी उत्साह रहा। कहा कि विकासनगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इस दौरान दयाराम सिंह, महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, मौसम सिंह मुखिया, भीम सिंह, जमशेद, गुलफाम अहमद, शराफत, खुर्शीद, सत्तार, आरती राणा, विजय सिंह, गुलफाम अंसारी, गुमान सिंह, अनीता शर्मा, दीपशिखा आदि शामिल रहे।
