कंट्रोल रूम में आई लूट की शिकायत पर दौड़ी पुलिस
यमुनानगर
कंट्रोल रूम में आई एक फोन कॉल ने पुलिस को दौड़ा दिया। कॉल करने वाले ने रामपुरा कालोनी में उससे लूट किए जाने की सूचना दी थी। इसके बाद शहर यमुनानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां पर ग्रीन पार्क कालोनी निवासी तारिक कपूर नाम का युवक मिला। वह नशे में लग रहा था।
पुलिस ने जब उससे बात की तो वह कभी डेढ़ लाख रुपये। इसके बाद वह एक लाख रुपये छीने जाने की बात कहने लगा। उसने पुलिस को बताया कि वह कारों की सेल परचेज का कार्य करता है। रात करीब पौने नौ बजे वह कार्यालय पर आया, तो दो युवक बाइक पर आए। उसके साथ मारपीट की और नकदी भी छीन ले गए।
